आलू दही के कबाब (Aloo Dahi K Kebab)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 337 times
कबाब सुन कर चिकन याद आ जाता है। कबाब तो आपने बहुत प्रकार के खाएं होगें। आज हम आलू दही के कबाब बनाने वाले है, जो खाने में बहुत ही स्वाद होते है।
• तैयार करने का समय : 20 मिनट
• बनाने का समय : 25 मिनट
• कुल समय : 45-50 मिनट
• Serving Capacity : 2-3
सामग्री
• आलू - 2 (उबले हुए)
• दही - 1 कप (दही में पानी ना हो)
• ग्रेटेड पनीर - 100 ग्राम
• प्याज़ - 1 (बारीक कटा हुआ)
• हरा धनिया - थोड़ा सा
• कार्नफ्लोर - 4 टेबल स्पून
• काली मिर्च पाउडर - 1 पिंच
• इलायची पाउडर - 1 पिंच
• नमक - स्वादानुसार
• तेल - तलने के लिए
विधि
1.पैन में तेल गरम करके प्याज़ को फ्राई लीजिए, फिर धीरे-धीरे उसमें सारी सामग्री को अच्छे से मिला कर पका लीजिए और ठंडा कर लीजिए।
2.अब ठंडे मिक्स में दही और आलू डाल कर मिला लीजिए और गोल गोल या लम्बी लम्बी टिक्की बना लीजिए।
3.अब पैन में हल्का सा तेल गरम कर लीजिए और कबाब डालकर उनके सुनहरा होने तक सेक लीजिए। (ऊपर से हल्का हल्का तेल लगा ले, जिससे कबाब नरम भी रहे और सीक भी जाए अच्छे तरह से)
आपके आलू दही के कबाब बनकर तैयार है। इसको हरी चटनी के साथ परोसें।