आंवले का मुरब्बा (Awale ka Murabba Recipe)
Rating
4/
5
based on
54 reviews
Viewed 9796 times
आंवला सब को खाना चाहिये इसके काफी लाभ होते है जैसे बालो के लिए, पाचन और शरीर मे ताकत भी आती है। आज हम आंवले का मुरब्बा बना रहे है।
सामग्री
• आंवला – 1 किलो
• चीनी – 1 किलो
• सिट्रिक एसिड – 4 ग्राम
• फिटकरी – 1/2 छोटी चम्मच
विधि
1. आँवलो को धोकर कर चाकू या काटे से गोद लीजिये।
2. दो लिटर पानी मे आधा छोटा चम्मच फिटकरी घोल लीजिये। इसी पानी मे आँवलो को 24 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिये।
3. इसके बाद आँवलो को फिटकरी के पानी से धो लीजिए, और 2 मिनट तक तेज आँच पर उबलने दीजिए।
4. चीनी को 3/4 पानी मे डालकर चाशनी तैयार कर लीजिए।
5. उसके बाद आँवलो को 24 घंटे चाशनी मे डुबोकर कर रख दीजिए।
6. उसके बाद निकाल लीजिए और चाशनी को फिर से गरम कर लीजिए, फिर इसमे सिट्रिक एसिड डाल दीजिए।
7. इसके बाद चाशनी को छान लीजिए और इसमे आंवले मिला दीजिए और ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
आंवले का मुरब्बा बन कर तैयार है। जब ये ठंडे हो जाए तब इन्हे जार मे भर दीजिए।